
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हम नए साल के स्वागत को तैयार हैं। हमारे लिए हर दिन नया है, हर साल नया है और हर नया साल एक नई उम्मीद, नया संकल्प और नये अवसर लेकर आता है। यह वह समय होता है जब हम अपने अतीत को पीछे छोड़कर भविष्य की ओर कदम बढ़ाते हैं। यह न केवल समय की एक और परिभाषा है, बल्कि हमारे भीतर छुपे उन अनगिनत संभावनाओं और सपनों की शुरुआत भी है, जिन्हें हम अब साकार करने का दृढ़ संकल्प लेते हैं। 2025 में हमें यह दृढ़ संकल्प लेना है की हम समाज की सेवा के लिए और डिस्ट्रिक्ट को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए और ज्यादा मेहनत करेंगे। यह कहना है लायंस क्लब डेफ्फोडिल के प्रधान योगेंदर तेवतिया का I उन्होंने बताया कि नववर्ष के पहले प्रोजेक्टकी शुरुआत एतिहासिक सीही गाँव के सूरदास पार्क की सफाई अभियान के साथ करेंगे
नई ऊर्जा का सृजन हम सब के लिए कुछ कर गुजरने जैसा है। हमे संकल्प लेना है की नए लायन मेम्बेर्स ज्यादा से ज्यादा संख्या में बनाकर डिस्ट्रिक्ट को मजबूत करेंगे। समाज के गरीब – जरुरतमंदो की मदद का जितना जिम्मा सरकार और प्रशासन पर है उतना ही समाज के समर्थवान वर्गों के ऊपर भी होता है और लायंस क्लब समाज के लिए एक उम्मीद की किरण है, उस भरोसे को और ज्यादा किस तरह से साकार किया जा सकता है उस परप्लानिंग करे। लायन योगेंदर तेवतिया ने कहा की नए संकल्पों के साथ नए साल की शुरुआत नए जोश के साथ शुरू हो चुकी है। हमारा प्रयास रहेगा कि हर दिन कमसे कम एक जरूरतमंद की मदद की जाए। किसी जरूरतमंद की मदद करने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। इसके आलावा कुछ नई चुनौतिय अपने लिए तलाश करे और उन पर ईमानदारी के सतत कार्य करते हुए औरो को भी प्रेरित करे I






