
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में जिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान पाली फरीदाबाद के निर्देशानुसार प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के सौजन्य से निबंध लेखन और कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अध्यापक दिवस विषय पर निबंध लेखन और कविता लेखन प्रतियोगिता में फाइनल राउंड में सौ से भी अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभागिता की तथा प्राध्यापिका मोनिका, शर्मीला, आरती, गीता, प्राध्यापक जितेंद्र गोगिया सहित अन्य अध्यापकों की प्रमुख भूमिका रही। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि प्रथम चरण की प्रतियोगिता में अध्यापक दिवस पर सभी विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की तथा प्रत्येक कक्षा में से दो विद्यार्थियों की द्वितीय चरण के फाइनल राउंड के लिए चयन किया गया। निबंध लेखन में ग्यारहवीं ए से अर्चना प्रथम, बारहवीं सी से रितिका द्वितीय और बारहवीं जे से अमन तृतीय स्थान पर रहा। कविता लेखन में नवम ई की खुशी वर्मा प्रथम, बारहवीं एम से मिथुन द्वितीय और बारहवीं एल से देव तृतीय स्थान पर रहा।
प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने विजेता छात्र छात्राओं को सम्मानित करते ही इन के द्वारा लिखी गई कविताओं और निबंध की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में मिले अवसरों का लाभ विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ाता हैं तथा उन के सोचने की क्षमता को भी विकसित कार्य हैं उन्होंने सभी प्रतिभागिता करने वाले विद्यार्थियों का भी उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वस्थ प्रतियोगिता से आप को अपनी प्रतिभा को और अधिक प्रखर बनाने का अवसर प्राप्त होता है तथा आप के आत्मविश्वास एवम नेतृत्व क्षमता में भी वृद्धि होती है।
प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने प्रतियोगिताओं के सफल एवम स्वस्थ आयोजन के लिए अपने सभी शिक्षक वृंद का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।







