
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविधालय बल्लभगढ़ में प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत जी के कुशल दिशा–निर्देशन में कला संकाय के नवआगंतुक विधार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में अंग्रेजी विभागाधक्ष्या मैडम कमल टंडन ने नवआगंतुक विधार्थियों का स्वागत किया व कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों व सुविधाओं का उपयोग करने और अपने मानकों को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आंतरिक शिकायत समिति के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य महोदय ने अपने वक्तव्य में विधार्थियो से अनुशासन में रहकर नियमित रूप से क्लास में उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नैतिक मूल्यों और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर बल दियाl कठिन मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि महाविधालय मूल्य एवं संस्कार आधारित शिक्षा प्रदान करता हैl सभी फैकल्टी मेंबर्स ने अपना परिचय दिया और कॉलेज से जुड़ी सभी जानकारियों से विधार्थियों को अवगत कराया l
डॉ. के एल कौशिक विभागाध्यक्ष गणित ने कॉलेज उपस्थिति, गृह परीक्षा व सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. रामचंद्र ने विद्यार्थियों को पुस्तकें जारी करने और वापस करने से संबंधित नियम, पीरियोडिकल, आरएफआईडी तकनीक वाले आई-कार्ड, इंटरनेट लैब और पुस्तकालय से संबंधित अन्य जानकारी के बारे में बताया। डॉ. नरेश कामरा ने यूजीसी, डीएचई और एससी/बीसी छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में जानकारी दीl डॉ. जयपाल सिंह ने छात्रों को इंटेक क्लब, रेड रिबन क्लब, यूथ रेड क्रॉस और कक्षा परीक्षण, पुरस्कार, शैक्षिक यात्राओं के बारे में भी बताया।
डॉ. सुप्रिया ढांडा ने विधार्थियो को एनएसएस के अंतर्गत साल भर होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉ. जगवीर सिंह ने कॉलेज में छात्रों के लिए खेल सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतने वाले कॉलेज के बीए तृतीय वर्ष के छात्र मनीष नरवाल जैसी कई खेल उपलब्धियों के बारे में बताया। डॉ. पूजा सैनी ने एनसीसी और संस्कृत भाषा साहित्य से संबंधित गतिविधियों के बारे में बताया। डिप्टी सुपरिटेंडेंट श्री मनमोहन सिंगला ने फीस, जुर्माना, प्रवेश विवरण और अनुशासन के बारे में बताया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में करियर काउंसलिंग सेमिनार के मुख्य वक्ता मिस्टर सन्नी कपूर, फाउंडर एवं डायरेक्टर ब्राइट करियर मेकर आईएएस अकादमी रहे। श्री कपूर ने विधार्थियों को यूपीएससी द्वारा संचालित इंडियन सिविल सर्विस के बारे में गहनता से जानकारी दी। उन्होंने विगत वर्षों में आईएएस/आईपीएस के पद पर चयनित होने वाले अधिकारियों के उदाहरण देकर विधार्थियों को सिविल सर्विस परीक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा कि विधार्थियों को स्नातक प्रथम वर्ष से ही अपना लक्ष्य निर्धारित करके कठिन परिश्रम शुरू कर देना चाहिए।
इस कार्यक्रम में 150 विधार्थियों ने हिस्सा लिया। मंच संचालन डॉ. सुप्रिया ढांडा के द्वारा किया गया। डॉ. मनोज शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविधालय शिक्षक वर्ग डॉ. अशोक कुमार निराला, सुभाष कैलोरिया, मैडम उषा चौधरी, मैडम त्रिमेश कालरा, डॉ. विनीत नागपाल, श्री लवकेश, मैडम सुरभि, मैडम शैली व मिस प्रियंका मौजूद रहे ।







