
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में योग क्लब समर्पण द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० कृष्ण कांत गुप्ता के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस कार्यक्रम का मुख्उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं सुरक्षित भारत के स्वप्न को साकार
करने में योगदान देना था। प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनते नए प्रतिमानो की श्रृंखला को बनाए रखने के प्रयास में इस वर्ष आठवें योग दिवस पर मानवता के कल्याण के लिए आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान श्री देवेंद्र गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ वासुदेव गुप्ता जी (उप प्रधान अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा) उपस्थित थे। तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० कृष्ण कांत गुप्ता
जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के उच्चारण से हुई। तत्पश्चात योग प्रशिक्षक श्याम कुमार के निरीक्षण में प्राणायाम और लगभग 1 घंटे तक महाविद्यालय के समस्त वरिष्ठ प्रवक्ताओं और विद्यार्थियों ने योग किया। श्याम कुमार ने योग और प्राणायाम करते हुए योग से होने वाले गुणों का विस्तार पूर्वक समझाया। मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र गुप्ता ने कहा योग हमारे दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा है। अगर हम स्वस्थ रहेंगे तभी कोई भी कार्य ठीक ढंग से कर पाएंगे। अतः योग को अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए। कार्यक्रम संरक्षक एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० कृष्ण कांत गुप्ता ने आठवें योग दिवस पर अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी को बधाई दी और कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। योग का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। हमें इसे
अपनाना चाहिए ताकि हम स्वस्थ रहें। कार्यक्रम में योग क्लब के छात्र-छात्राओं ने योग प्रदर्शन कर सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया। साथ ही, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित योग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली योग टीम को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में एन.एस.एस., वाई.आर.सी, आर.आर.सी, सेंट जॉन एंबुलेंस, स्वच्छता सेनानी, एन.सी.सी और डी.एस.सी क्लब के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन डॉ० सुप्रिया ढांडा द्वारा किया गया। अग्रवाल महाविद्यालय के 600 विद्यार्थियों और समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों के सहयोग की सक्रिय भागीदारीता से यह कार्यक्रम सार्थक एवं सफल सिद्ध रहा। कार्यक्रम संयोजक डॉ० नरेश कामरा के धन्यवाद ज्ञापन से इस कार्यक्रम का समापन हुआ।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com






