
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
हिंदी विभाग, अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़, फरीदाबाद (हरियाणा) के तत्त्वाधान में आयोजित ऑनलाइन व्याख्यान जिसका विषय “यूपीएससी परीक्षा: समस्या और चुनौतियाँ” था। बतौर वक्ता डॉ. प्रीति हुड्डा (आईआरएस) हमारे बीच उपस्थित रहीं। आदरणीय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने अतिथि का स्वागत किया और अपने उद्घाटन वक्तव्य में उन्होंने शीर्षक की सार्थकता पर बात करते हुए यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को इस परीक्षा की चुनौतियों के बारे में अवगत कराया साथ ही यह भी बताया कि यूपीएससी हर बच्चा का सपना होना चाहिए।
इसके बाद मुख्य वक्ता डॉ. प्रीति हुड्डा (आईआरएस) ने अपने वक्तव्य में छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विस्तृत चर्चा करने के उपरांत उन्होंने इस परीक्षा के समक्ष आने वाली चुनौतियों को बताया। मसलन, आप वैकल्पिक विषय का चयन कैसे करते हैं, उसका आधार क्या होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने अपने निजी अनुभवों को छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया। जब वह यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थीं तो उनके सामने कौन-कौन सी समस्याएं आईं और उन्होंने उसका समाधान कैसे किया। अपने वक्तव्य के अंत में छात्र-छात्राओं ने मुख्य वक्ता से प्रश्न किए और वक्ता ने बहुत ही सहजता से उनके प्रश्नों का उत्तर दिया।
इस व्याख्यान के सफल आयोजन में डॉ. अशोक कुमार, डॉ. रेणु माहेश्वरी और डॉ. सुबोध ठाकुर का सहयोग रहा। वहीं तकनीकी समस्या के निवारण हेतु विनीत नागपाल और अश्वनी ने मदद की।







