
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में बी ए और एम ए प्रथम
वर्ष के विद्यार्थियों के लिए अर्थशास्त्र एवं अंग्रेजी विभाग द्वारा फ्रेशर पार्टी का
आयोजन किया गया। अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान गर्वनिंग बॉडी एवं
अग्रवाल कॉलेज अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, अग्रवाल कॉलेज महासचिव एडवोकेट
श्री दिनेश कुमार गुप्ता की सदप्रेरणा से कॉलेज में नए विद्यार्थियों के स्वागत हेतु
भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
अग्रवाल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ संजीव कुमार गुप्ता के संरक्षण में आयोजित इस फ्रेशर पार्टी में अनेकानेक विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारिता निभाई और कई प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों को प्रस्तुत करते हुए अपने प्रतिभा का परिचय भी दिया। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना एवं अर्थशास्त्र प्रवक्ता श्रीमती उषा चौधरी के स्वागत कथन से हुआ। उन्होंने
विद्यार्थियों को कॉलेज के नियमों से परिचित कराते हुए उन्हें अनुशासनपूर्ण
व्यवहार तथा परीक्षाओं को भी गंभीरता से लेने को कहा।इस रंगारंग कार्यक्रम में
विद्यार्थियों ने अनेक प्रकार की प्रस्तुतियां दी निर्णायक मंडल में अंग्रेजी सहायक
प्रवक्ता डॉ सारिका काजंलिया एवं इतिहास सहायक प्रवक्ता डॉ सुप्रिया ढांडा
उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मिस्टर एवं मिस फ्रेशर का चुनाव किया गया।
अर्थशास्त्र एवं अंग्रेजी विभाग के सभी प्रवक्ताओं के सहयोग से यह स्वागत पार्टी
सफल एवं सार्थक सिद्ध हुई।




