
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के वाणिज्य विभाग द्वारा “कम्युनिटी एंगेजमेंट एंड सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी” विषय पर एक प्रेरणादायक एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के माननीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, माननीय महासचिव श्री दिनेश कुमार गुप्ता तथा प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, वाईएमसीए, फरीदाबाद की सहायक प्रोफेसर डॉ. रेनू अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने विचारोत्तेजक उद्बोधन में उन्होंने सामुदायिक जुड़ाव को केवल आधुनिक अवधारणा नहीं, बल्कि भारतीय परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ बताया। उन्होंने सामाजिक उत्तरदायित्व को जागरूकता और सामुदायिक एंगेजमेंट को सक्रिय भागीदारी व अनुशासन का प्रतीक बताया।
डॉ. रेनू ने कहा, “जब आप अपने आसपास जिम्मेदारी से कार्य करते हैं, तो आप न केवल अपने समुदाय से जुड़े होते हैं, बल्कि सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति में भी योगदान देते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को छोटे किंतु सार्थक कदमों से सामाजिक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन समन्वयक डॉ. रेखा सैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. शोभना गोयल सहित वाणिज्य विभाग के सभी संकाय सदस्य—डॉ. डिंपल, डॉ. रचना कलसन, डॉ. प्रवीन गुप्ता, सुश्री पूजा एवं श्रुति—उपस्थित रहे।
इस व्याख्यान में लगभग 75 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामाजिक उत्तरदायित्व की अवधारणा को गहराई से समझा।
अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ निरंतर ऐसे शैक्षणिक एवं सामाजिक विषयों पर कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में कार्यरत है।






