
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे/ अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में वाणिज्य विभाग
के द्वारा प्रथम वर्ष के स्नातक विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया
गया। अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान व अग्रवाल कॉलेज के अध्यक्ष श्री देवेंद्र
कुमार गुप्ता जी , महासचिव एडवोकेट दिनेश कुमार गुप्ता जी व कॉलेज कार्यवाहक
प्राचार्य संजीव कुमार गुप्ता के संरक्षण में महाविद्यालय प्रांगण मे शैक्षणिक गतिविधियों
के साथ साथ सत्र के प्रारम्भ में स्वागत समारोह जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते
हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की आराधना के साथ तथा प्राचार्य को पौधा भेंट
कर किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता एवम वाणिज्य विभाग
की अध्यक्षा डॉ. शोभना गोयल के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 120
विद्यार्थियों ने भाग लिया । यह कार्यक्रम द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के
द्वारा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत में आयोजित किया गया ।
कॉलेज प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपसी सामंजस्य से हर काम आसान हो
जाता है जिसका उदाहरण आज का ये कार्यक्रम है , जिसमे वरिष्ठों एवम कनिष्टों ने
अपनी सहभागिता से इसे सफल बनाया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्जवज भविष्य की कामना की एवम फाइनल इयर के
विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा के लिए भी सचेत करते हुए कहा कि ये उनका आखरी
वर्ष है इसीलिए उन्हें जीतोड़ मेहनत करने की आवश्यकता है ताकि परीक्षा अच्छे अंको
से उत्तीर्ण कर सकते सकें।
इस कार्यक्रम अनेक प्रकार के सांस्कृतिक प्रस्तुति भी विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत की
गई। इस कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग की प्रथम वर्ष की छात्रा मिस फ्रेशर वह छात्र मिस्टर फ्रेशर के रूप में चुने गए। कार्यक्रम के अंत में वाणिज्य विभाग की अध्यक्षा डॉक्टर शोभना गोयल ने सभी विद्यार्थियों को उन्नति के नए-नए आयाम छूने के लिए
प्रेरित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इस कार्यक्रम का समापन
किया गया ।
कार्यक्रम की सफलता में वाणिज्य विभाग के सभी सदस्यों एच ओ डी
डॉ. शोभना गोयल, डॉ.रेखा सेन, डॉ. प्रवीण गुप्ता, डॉ. डिंपल, डॉ. रचना कलसन, डॉ. पंकज
कुमार,नेहा पांचाल, नेहा रानी के समग्र प्रयास शामिल हैं।




