
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज के विद्यार्थियों ने अन्तर विश्वविद्यालय तीरंदाजी एवं राष्ट्रीय
शूटिंग प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। 13
दिसंबर से 05 जनवरी 2025 तक डॉo करणी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद में
चलने वाली 67 वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में कपिल बैंसला (बीo वॉक, प्रथम
वर्ष) ने एकल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल तथा टीम प्रतियोगिता में रजत मेडल
प्राप्त कियाI तथा 15 दिसंबर से 20 दिसंबर 2024 तक जमशेदपुर, झारखण्ड में
संपन्न हुई अन्तर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में रोहित डागर (बीo
वॉक, प्रथम वर्ष) ने कंपाउंड राउंड में कांस्य पदक प्राप्त किया वहीं 24 दिसंबर
से 27 दिसंबर 2024 तक केo आईo आईo टीo विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में
संपन्न ऑल इंडिया अन्तर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में कंपाउंड राउंड में कांस्य
पदक प्राप्त कियाI
अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान एवं अग्रवाल कॉलेज
अध्यक्ष (गर्वनिंग बॉडी) देवेंद्र कुमार गुप्ता एवं अग्रवाल कॉलेज महासचिव
(गर्वनिंग बॉडी) एडवोकेट दिनेश कुमार गुप्ता की सदप्रेरणा से कॉलेज के
अनेक विद्यार्थी खेल जगत में भी सफलता का परचम लहरा रहे हैं। अग्रवाल
कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में न केवल
महाविद्यालय का बल्कि पूरे फरीदाबाद और हरियाणा का नाम रोशन किया है।
अग्रवाल कॉलेज अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, अग्रवाल कॉलेज सेक्रेटरी
दिनेश कुमार गुप्ता, अग्रवाल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. संजीव कुमार गुप्ता एवं सभी
वरिष्ठ विभागाध्यक्षों ने विद्यार्थियों को उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी
और आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सहायक प्रवक्ता डॉ. जगबीर
सिंह, नंदकिशोर, मोहित हुड्डा एवं श्री पवन दलाल के नेतृत्व में इन
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।






