
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के माननीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव श्री दिनेश गुप्ता एवं प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के सक्षम मार्गदर्शन में अग्रवाल कॉलेज के विद्यार्थियों ने एकलौन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में चलाये जा रहे सात दिविस्य एंटी रैगिंग वीक 12-18 अगस्त में सक्रिय रूप से भाग लिया।
छात्रों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने निबंध और सृजनात्मक पोस्टर के माध्यम से एंटी-रैगिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। 17 अगस्त को आयोजित हुई पोस्टर मेकिंग में कनिका, (बी.एस.सी तृतीय वर्ष) ने प्रथम तथा प्राची (बी.एस.सी तृतीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिमांशी (बी.एस.सी (गणित) ऑनर्स प्रथम वर्ष ) ने प्रथम, ऋतिक ( बी.एस.सी प्रथम वर्ष ) ने द्वितीय तथा प्राची (बी.एस.सी तृतीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और कॉलेज का नाम रोशन किया। छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु डॉ. प्रिया अरोड़ा (सहायक प्रोफेसर, गणित विभाग) मौजूद रही। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है और वे भविष्य में भी इसी तरह की उपलब्धियां हासिल करते रहें।
इस अवसर पर डॉ. के.एल. कौशिक (गणित विभागध्यक्ष ), डॉ. रामचंद्र ( लाइब्रेरियन ), डॉ. प्रिया अरोड़ा ( गणित विभाग ) एवं डॉ. विनीत नागपाल ( कंप्यूटर साइंस विभाग ) मौजूद थे।






