
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अत्यंत गौरव का विषय है कि महर्षि दयानंद
विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा सर्वश्रेष्ठ 5 विद्यार्थियों के चयन में एक
अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ की छात्रा कुमारी पिंकी (एम ए अर्थशास्त्र) को एक
वर्ष के लिए शैक्षणिक परिषद की सदस्या के रूप में नियुक्त किया गया है।
कुमारी पिंकी एकमात्र छात्रा है जो फरीदाबाद से नियुक्त की गई है।
देवेंद्र कुमार गुप्ता ( अध्यक्ष,अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ गवर्निंग बॉडी) एवं दिनेश
कुमार गुप्ता (महासचिव,अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़) के अथक प्रयासों एवं
सद्प्रेरणा से कॉलेज निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। विद्यार्थियों की
बौद्धिक क्षमता एवं प्रतिभा को निखारने के लिए पूर्ण सहयोग और प्रोत्साहन से
कॉलेज में प्रत्येक वर्ष विद्यार्थी नई-नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं।
अग्रवाल कॉलेज कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ संजीव कुमार गुप्ता एवं अग्रवाल कॉलेज विंग 1
के इंचार्ज डॉ सचिन गर्ग ने पिंकी को इस उपलब्धि पर अनेक शुभकामनाएं देते
हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे विद्यार्थी कॉलेज
का नाम रोशन करते हैं और दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनते हैं।






