
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम फरीदाबाद की ओर से औद्योगिक इकाइयों, पेपर मिल संचालकों, टॉरिफिकेशन यूनिट ऑपरेटरों एवं अन्य उद्योगों को जो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा अधिकृत हैं, उन सभी के साथ एक नई पहल शुरू की है।
उन्होंने बताया कि नगर निगम फरीदाबाद के विभिन्न ट्रांसफर स्टेशनों से आरडीएफ (Refuse Derived Fuel) एकत्रित कर यह पहल पारंपरिक ईंधन के स्थान पर एमएसडब्ल्यू (Municipal Solid Waste) से प्राप्त आरडीएफ के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसी सभी इकाइयों से संपर्क किया जा रहा है।
ताकि इसे औद्योगिक प्रसंस्करण या संबंधित कार्यों में उपयोग किया जा सके।
इस योजना का उद्देश्य सतत कचरा प्रबंधन को प्रोत्साहित करना, परिपत्र अर्थव्यवस्था (Circular Economy) की अवधारणा को बढ़ावा देना और लैंडफिल पर निर्भरता को कम करना है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी नगर निगम फरीदाबाद की वेबसाइट https://ulbharyana.gov.in/Faridabad/191 पर उपलब्ध है। अथवा इसके लिए कार्यकारी अभियंता (SWM )मनदीप कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।






