
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद के उपमंडल गांव मोहना में आज दिनांक 01 ,अप्रैल- 2026 को मोहना मंडी में A.C.S श्रीमान अमित अग्रवाल जी ने किसानो को रजिस्ट्रेशन खुलवाने के लिए कहा और बताया कि आपका माल खरीद के बाद उठवा दिया जाएगा या 72 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान कर दिया जाएगा |आज से मोहना मंडी गेहूं के खरीद शुरू हुई गेहूं का भाव 2585 के रेट में खरीद हुई , मंडी में शुरू की खरीद के समय पर A.C.S अमित अग्रवाल जी जिला उपयुक्त आयुष सिंह जी, S.D.M मयंक भारद्वाज जी ,एफसीआई वेयर हाउस मार्केट कमेटी सेक्रेट्री प्रधान गिरिराज उर्फ दानी सतीश प्रधान मास्टर रंजीत हरिओम प्रधान और समस्त आढ़ती गण मौजूद रहे |







