
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / स्वर्णकार समाज फरीदाबाद द्वारा स्वर्णकार नेतृत्व संगम का आयोजन सैक्टर-12 स्थित सैन्ट्रल पार्क में प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक के लिए आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री प्रदीप वर्मा माननीय राज्यसभा सांसद, श्री राजेश वर्मा माननीय सांसद लोकसभा खगडिय़ा बिहार लोक जन शक्ति पार्टी, श्री विनय वर्मा माननीय विधायक सोहरतगढ़ उत्तर प्रदेश अपना दल एस, श्री सुनील सोनी माननीय विधायक रायपुर दक्षिण पूर्व सांसद भाजपा छत्तीसगढ़, श्री मोहन वर्मा माननीय विधायक हाटा कुशीनगर उत्तर प्रदेश भाजपा, श्रीमती सविता कपूर माननीय विधायक देहरादून कैंट भाजपा, श्री जीवन कुमार माननीय एमएलसी बिहार श्री कैलाश सोनी पूर्व सांसद राज्यसभा मध्य प्रदेश भाजपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ, श्री मुकेश टंडन माननीय विधायक विदिशा मध्य प्रदेश, श्री प्रीतम सिंह पंवार माननीय विधायक उत्तराखण्ड, श्री हरिपाल वर्मा माननीय न्यायमूर्ति एवं लोकायुक्त हरियाणा सरकार एवं अनेकों राज्यों से आईएएस, आईपीएस एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, मुम्बई, कोलकाता, गुजरात एवं अन्य शहरों से स्वर्णकार समाज के लोग जुटेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता एवं समरसता का परिचय हो एवं स्वर्णकार समाज की समस्याओं के समाधान के लिए विचार विमर्श किया जायेगा। जिसमें मुख्य रूप से हरियाणा में स्वर्णकार कला बोर्ड के गठन के लिए प्रयास किये जायेंगे। स्वर्णकार समाज तिगांव के प्रधान सचिन वर्मा ने बताया कि स्वर्णकार समाज के संस्थापक महाराज श्री अजमीढ देव जी के नाम पर भी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय अवकाश घोषित करने की मांग उठाई जायेगी एवं महाराज अजमीढ़ जी के नाम पर डाक टिकट एवं सिक्के जारी करने की मांग भी मुख्य रूप से शामिल होगी।
कार्यक्रम में शिक्षा एवं रोजगार पर गहनता से चर्चा की जायेगी और भारत सरकार एवं राज्य सरकार में स्वर्णकार समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए माननीय सांसद एवं विधायकों से विचार-विमर्श होगा। कार्यक्रम के आयोजक हरियाणा सरकार के पूर्व सहायक एडवोकेट जनरल विकास वर्मा ने बताया कि देश के प्रबुद्ध स्वर्णकार बन्धु इस बैठक में शामिल होंगे जो समाज की उन्नति के लिए अपना बहुमूल्य समय एवं योगदान देने लिए प्रतिबद्ध हैं और आज स्वर्णकार समाज राजनीतिक एवं सामाजिक उन्नति की ओर अग्रसर है।




