फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर का गांव प्रहलादपुर में जोरदार स्वागत किया गयातिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर का गांव प्रहलादपुर में जोरदार स्वागत किया गया। गांव की सरदारी ने उन्हें पगड़ी बांधकर आशीर्वाद दिया। वहीं विधायक ने कहा कि मैंने हमेशा हर वर्ग की आवाज सुनी और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र में हर ओर विकास कार्य चल रहे हैं। हम तिगांव को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। विधायक राजेश नागर ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने डबल इंजन की भाजपा सरकार को तीसरी बार अवसर देने का मन बनाया है। इसमें हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काम करने के तरीके का प्रमुख योगदान है। आम जनता हमारे दोनों नेताओं की कार्यप्रणाली को बहुत पसंद कर रही है। भाजपा की सरकारें भय, भूख और भ्रष्टाचार को मिटाने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। इसमें हमें हर वर्ग का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा एक हरियाणवी एक के विचार को मान्यता देती है जिससे सभी को एकसूत्र में बांधने का काम कर रही है। उन्होंने लोगों से आगामी एक अक्टूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष जैजू ठाकुर, सरपंच छुट्टन लाल, पोहप सिंह, मंडल अध्यक्ष गिर्राज त्यागी, पूर्व पार्षद एवं प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष विक्रम, अजब चंदीला, नरेंद्र नम्बरदार, उत्कर्ष गर्ग, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील सरधाना, महीपाल सरधना, सतीश सरधाना, धर्मवीर सरधाना, मामचंद सरधाना, दयानन्द नागर, राजेंद्र सरपंच, हरीचंद सरपंच, किसान मोर्चा सचिव कृष्ण अधाना, सुरेंद्र बिधूडी, बीडीसी ओमप्रकाश नम्बरदार, सुनील कुमार, जसवंत अधाना, तिगांव विधानसभा प्रभारी ललित नागर, व्यापारी व्यवसाय प्रभारी तरुण अरोड़ा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
हरियाणा-NCR
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / किसानों आंदोलन को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत की गई टिप्पणी उनके लिए...
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / भगवान श्रीकृष्ण का जीवन अद्भुत संयोगों से भरा रहा है लेकिन उनका हर...
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / सेक्टर 86 स्थित साईं धाम मे जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। साईं मंदिर...
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट (रजि.) व आरडब्ल्यूए महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद...
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे/ “जीवा लर्निंग सिस्टम,नई शिक्षा पालिसी के क्रियान्वयन हेतु एक आर्दश प्लान है जो देशभर...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे IIC क्लब के तत्वावधान में प्रबंधन और कंप्यूटर विज्ञान विभागों ने एमबीए और एमसीए के...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में माननीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव श्री दिनेश गुप्ता एवं...
Faridabad, Jantantra Today Manav Rachna International School (MRIS), Charmwood, distinguished for its dedication to comprehensive education and...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे परम श्रद्धेय गुरु जी योगीराज ओमप्रकाश महाराज जी (संस्थापक – आर्य समाज, ओम योग संस्थान...














