फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे 8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-15 क्वाटर फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड सोहना...
Sports-खेल
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे इस चैंपियनशिप में कुल 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया एवं पप्पी चेयरमैन, महिंदर अवाना, कृष्ण...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता 20 से 23 नवंबर 2023 को आयोजित...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे 2nd SAS U-13 क्रिकेट टूर्नामेंट घेवरा क्रिकेट ग्राउंड न्यू दिल्ली पर खेला गया यह मैच...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे अग्रवाल महाविद्यालय में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय की दो दिवसीय अंतर्महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन हुआ...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे प्रैक्टिस मैच अवनय क्रिकेट ग्राउंड फ़रीदाबाद पर खेला गया और यह मैच रविंद्र फागना क्रिकेट...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे 8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-15 क्रिकेट टूर्नामेंट रविंदर फागना क्रिकेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे 8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-15 क्रिकेट टूर्नामेंट रविंदर फागना क्रिकेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे 8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-15 क्रिकेट टूर्नामेंट रविंदर फागना क्रिकेट कृष्णा मिर्जापुर ग्राउंड फरीदाबाद...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) में तीन दिवसीय इंट्रा कॉलेज टूर्नामेंट 2023-24 का समापन हुआ।टूर्नामेंट के तहत संस्थान के विभिन्न विभागों से खिलाड़ियों ने बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और फुटबॉलप्रतियोगिताओं में भाग लेकर दमखम दिखाया।वहीं दूसरी ओर, स्कूली छात्रों के लिए मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी, सेक्टर 14 में मानव रचना ओलंपिया 2023 का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में मानव रचना स्कूलों के खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एमआरआईआईआरएस में आयोजित हुए समापन समारोह में मानव रचना के खेल निदेशक श्री सरकार तलवार व सीनियर क्रिकेट कोच किशोर सहित वरिष्ठ खेल अधिकारी सुमन सिहाग, वरिष्ठ बिलियर्ड्स कोच श्री अनिल सिंह रावत, सीनियर बॉक्सिंग कोच श्री ओमबीर सिंह, वॉलीबॉल कोच श्री अभिषेक त्यागी, बास्केटबॉल कोच श्री तरुण कुमार, फुटबॉल कोच श्री अजय कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया। एमआरआईआईआरएस में इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी टीम का जलवा रहा बास्केटबॉल प्रतियोगिता के (महिला) वर्ग में डेंटल कॉलेज की टीम विजेता रही, जबकि पुरुष वर्ग में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम ने बाजी मारी।वॉलीबॉल महिला वर्ग में स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज एंड ह्यूमैनिटीज और स्कूल ऑफ डिजाइन की टीम जीती।वहीं वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम को पहला स्थान मिला।टेबल टेनिस महिला वर्ग में स्कूल ऑफ बिहेवियरल एंड सोशल साइंस और पुरुष वर्ग में इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी की टीमको पहला स्थान मिला। बैडमिंटन के महिला और पुरुष वर्ग में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम विजेता रही।फुटबॉल प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में हुई, जिसमें स्कूल ऑफ कॉमर्स और स्कूल ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन की टीम विजेता रही। ओलंपिया-2023 में मानव रचना सेक्टर-14 ओवरऑल चैंपियन रही ओलंपिया का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला उपायुक्त विक्रम यादव ने किया। इस दौरान मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) के उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला, एमआरईआई के महानिदेशक डॉ. एनसी वाधवा, खेल निदेशक श्री सरकार तलवार, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल (एमआरआईएस) की निदेशक संयोगिता शर्मा व एमआरआईएस आईबी निदेशक राशिमा वर्मा सहित मानव रचना स्कूलों के प्रिंसिपल और कार्यकारी निदेशक उपस्थित रहे। इस खेल उत्सव के दौरान मानव रचना के विभिन्न स्कूलों से खिलाड़ी शामिल हुए।छात्रों ने जिमनास्टिक, फुटबॉल, बास्केटबॉल, टेनिस, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस आदि खेलकूद प्रतियोगिताओं में खूब दमखम दिखाया। बालक और बालिका वर्गों के तहत विभिन्न आयुवर्गों में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का परिचय दिया।मानव रचना सेक्टर-14 स्कूल की टीम ने सबसे ज्यादा प्रतियोगिताओं में पहला स्थान पाकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता।














