फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे सूरजकुंड रोड सेक्टर 44 स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) में होली के अगले दिन धूलैंडी का पर्वभी जोरदार ढंग से मनाया गया इस अवसर पर अधिष्ठाता जगदगुरु स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने भक्तों पर गुलाल और फूलों की बरसात की.इस अवसर पर श्री गुरु महाराज ने कहा कि होली का पर्व अपने आप में अनेक संदेश समेटे हुए है।उन्होंने कहा कि होली का अर्थ है कि आपको कभी भी अहंकार नहीं करना है। अहंकार परमात्मा का भोजन है।जो अहंकार करते हैं उनको परमात्मा नष्ट कर देते हैं, जैसे राक्षस हिरण्यकशिपु का किया।दूसरा, कभी भी भगवान से आस्था मत हटाना। कितने ही कष्ट आ जाएं। हमें भगवान पर भरोसा रखना होगा।वह अपने भक्त का कल्याण करने के लिए अवश्य ही आते हैं। जैसे प्रहलाद की रक्षा करने के लिए आए।उन्होंने कहा कि आपको अपनी शक्तियों का दुरुपयोग नहीं करना है.अपनी ताकत का गलत प्रयोग करने वाले खुद ही नष्ट हो जाते हैं। जैसे होलिका हो गई । श्री गुरु महाराज ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्यौहार है।इसे मिलजुलकर ही मनाना चाहिए.होली के रंग जैसे आपस में मिल जाते हैं वैसे ही मानव को आपस में मिल कर रहना चाहिए।तभी इस पर्व की सार्थकता होगी।गुरु से मिले प्रेम के रंग में रंगे भक्त जमकर झूमेऔर गुरु महाराज से अपने कल्याण की प्रार्थना की।भजनों पर झूमते भक्तों ने कहा कि वह पूरे वर्ष इस होली की प्रतीक्षा करते हैं और जमकर होली खेलते हैं।इस होली में वो आनंद है जिसको पाने के बाद दुनिया के दुख भी आनंद लगने लगते हैं गौरतलब है कि आश्रम को मानने वाले भक्त भारत से बाहर करीब दो दर्जन से अधिक देशों से आते हैं और वह होली पर्वपर अधिकाधिक संख्या में आते हैं.वहीं कोरोना काल के बाद बंधन खुले तो देश से भी बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंच रहे हैं। किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए...
Religion-धर्म
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे तिगांव से विधायक राजेश नागर के निवास पर होली मिलन समारोह में धूमधाम रही।इस अवसर पर पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता उमड़ आई।लोगों ने ढ़ोल नगाड़ों और डीजे पर जमकर नृत्य किया और विधायक के साथ फूलों की होली खेली। होली मिलन के अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं को होली मनाने का विशेष कारण मिला है।मोदी जी ने पहले ही कह दिया था कि देश में 10 मार्च से होली का पर्व शुरू हो जाएगा और वही हुआ।नागर ने कहा कि पूरे देश और प्रदेश में भाजपा के सुशासन में जनता के चेहरे खिले हुए हैं।अब विपक्ष के झूठ में जनता नहीं फंसने वाली है। श्री नागर ने अपने समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता से बधाई स्वीकार की उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र की जनता की बदौलत वह विधानसभा में पहुंचे हैं और उन्होंने प्रदेश में सबसे ज्यादा वोट प्राप्तहुए हैं। यही कारण है कि वह भी जनता की आवाज को हर मंच पर रखते हैं।वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी हमें विशेष स्नेह मिल रहा है।वह हमारे क्षेत्र के लिए हर मांग को सहज ही स्वीकार करते हैं।जिसके कारण पूरे तिगांव क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है।अगर पिछले दो साल कोरोना महामारी में खराब न हुए होते तो तिगांव अब तक बहुत आगे निकल जाता।लेकिन अब यहां विकास ने गति पकड़ ली है। विधायक नागर ने सभी से अपील की कि वह होली के पर्व को अमन चैन के साथ मनाएं और आपसी भाईचारा बनाए रखें।उन्होंने कहा कि होली के पर्व पर जैसे सभी रंग आपस में मिल जाते हैं वैसे ही हमें भी अपने सभी गिले शिकवे व अंतरों को मिटाने का प्रण लेकर प्रयास शुरू करने चाहिए जिससे समाज प्रदेश और देश आगे बढ़ सके। किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे श्रेयस...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे डेलाइट गार्डन सूरजकुंड रोड पर राजस्थान एसोसिएशन द्वारा रंगोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अग्रवाल महाविद्यालय द्वारा प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी...
महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा शिवाजी महाराज की जयंती NIT 5 स्थित पांचाल निवास मे मनाई गई ।...
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे सेक्टर-7/ए (हाउस नंबर-39-40) में चल रहे भव्य एकादशी उद्यापन एवं श्रीमद भागवत कथा...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे। मिथिलेश्वरी दुर्गा मंदिर सेवा समिति (रजि0) सरस्वती कॉलनी, अजय नगर (पुस्ता) के द्वारा मूर्ति प्राण...
फरीदबाद , जनतंत्र टुडे . सेक्टर 44 स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में संचालित स्वामी सुदर्शनाचार्य संस्कृत वेद...
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे : बसंत पंचमी के दिन शुभ काम करना फलदायी माना जाता है। ऐसा माना...
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे मानव रचना परिवार की सफलता और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हुए, डिपार्टमेंट ऑफ़ स्टूडेंट वेलफेयर ने बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती का आशीर्वाद लेने के लिए सरस्वती पूजन किया| इस कार्यक्रम में मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (MRIIRS) के वी.सी डॉ. संजय श्रीवास्तव; लेफ्टिनेंट जनरल आर.के. आनंद, डी.जी, एम.आर.आई.आई.आर.एस; डॉ. प्रदीप कुमार, पीवीसी, एम.आर.आई.आई.आर.एस; डॉ कामेश्वर सिंह, रजिस्ट्रार एमआरयू; डॉ. संगीता बंगा डीन एकेडमिक्स, एमआरयू आदि के साथ फैकल्टी मेंबर्स और मानव रचना के छात्र उपस्थित थे। किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे श्रेयस पांचाल...











