फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ ब्लॉक बल्लभगढ़ के ग्राम डीघ में जल आपूर्ति और जल संरक्षण के संदर्भ में एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।इस दौरान जल विभाग और पंचायत के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गांव का दौरा किया।टीम में ग्राम पंचायत सरपंच श्री जयवीर सिंह, VWSC सदस्य, ट्यूबवेल ऑपरेटर, SDE PHED महेश जी, जूनियर इंजीनियर कृष्ण जी, लैब केमिस्ट वंदना चौधरी, जिला IEC कंसल्टेंट सत्य नारायण नेहरा और BRC सुमन रानी शामिल रहे। इस निरीक्षण का उद्देश्य गांव में ट्यूबवेल की स्थिति की समीक्षा करना, जल गुणवत्ता के लिए सैंपल एकत्र करना, अवैध जल कनेक्शनों की पहचान कर उन्हें सुधारा जाना और लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। निरीक्षण के दौरान 30 अवैध जल कनेक्शन पाए गए।संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए और मौके पर ही कई कनेक्शनों को दुरुस्त किया गया।जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लैब केमिस्ट द्वारा ट्यूबवेल से पानी के नमूने लिए गए जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। टीम ने ग्राम के एससी बस्ती का भी दौरा किया, जहां लोगों ने जल दबाव में कमी और अनियमित आपूर्ति जैसी समस्याओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इसके साथ ही एक घर-घर जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण, पाइप लीकेज रोकने, और अवैध कनेक्शन से बचने के लिए जागरूक किया गया। जिला IEC कंसल्टेंट श्री सत्य नारायण नेहरा ने कहा कि जल बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है और सामुदायिक भागीदारी से हीटिकाऊ जल व्यवस्था संभव हो सकेगी।
Education-शिक्षा
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ रिजर्व बैंक के पूर्व अधिकारियों ने मुंबई से आकर फरीदाबाद स्थित (एन.जी.ओ) ‘द राइजिंग, तमसो...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय डीग में रोटरी क्लब आफ फरीदाबाद...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ DAV शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ अग्रवाल महाविद्यालय की एनएसएस इकाई-II, इको क्लब तथा उर्जा संरक्षण क्लब द्वारा संयुक्त रूप से...
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे/ डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा सभी वर्ष के छात्रों के...
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे/ डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में भारतीय भाषा समर कैंप का द्वितीय दिवस...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस, सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड...














