फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजीत सार्वजानिक श्री गणेश उत्सव गाँधी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में बड़ी धूम धाम से मनाया...
हरियाणा-NCR
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव गांधी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन...
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / आज हरियाणा बाल विकास एंड आंगनवाड़ी वूमेन वर्कर यूनियन संबंधित भारतीय मज़दूर संघ...
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / परम श्रद्धेय गुरु जी योगीराज ओमप्रकाश महाराज जी (संस्थापक ओम योग संस्थान ट्रस्ट...
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद की वरिष्ठ टीम ने जिला...
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / पंडित शिवचरण लाल शर्मा की पुण्यतिथि में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए...
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / तिगांव विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार राजेश नागर ने आज कई जगहों पर चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया जहां बड़ी संख्या में मौजिज लोगों एवं जनता ने पहुंचकर नागर को जीत की अग्रिम बधाई दी।भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर ने आज वजीरपुर रोड, सेक्टर 75, तिलपत, बीपीटीपी, चेतन मार्केट और संडे बाजार इस्माइलपुर पर अपने चुनाव कार्यालय खोले। जहां जनता ने उनका जोरदार स्वागत कर जीत के प्रति आश्वस्त रहने के लिए कहा। नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा की देवतुल्य जनता ने हर बार उन्हें जोरदार आशीर्वाद दिया है और पार्टी नेतृत्व ने भी जनता की उम्मीदों का मान सम्मान किया है। हम तिगांव क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित हैं और अपने क्षेत्र को हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र बनाएंगे। इसके लिए हम पहले से भी अधिक मेहनत करेंगे लेकिन इसके लिए आपको तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनानी होगी क्योंकि जब डबल इंजन की सरकार होगी तभी प्रदेश और क्षेत्र का विकास संभव होगा। भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर ने कहा कि तिगांव ने विपक्ष का विधायक चुनने की रीति को समाप्त कर अपने विकास के दरवाजे खोले हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है इसलिए इस बार भी जनता प्रदेश में भाजपा का मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। जिससे तिगांव के विकास को और गति मिलेगी। विधायक नागर ने स्थानीय मौजिज लोगों से कहा कि मैं आपके साथ कभी नहीं बदला क्योंकि सत्ता का चरित्र राजेश नागर को नहीं बदल सकता है। मैं आपकी सेवा करने के लिए आया हूं, सेवा ही करूंगा। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा समेत तिगांव शिक्षा का हब बन रहा है। हमारे मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते तिगांव की सभी फाइलों को अनुमति दी वहीं अब मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी आपके इस बच्चे की मांगों को पूरा कर रहे हैं। आपके क्षेत्र के विकास आपके सामने हैं। इनमें कुछ भी छिपा हुआ नहीं है। आप सभी भाजपा की सरकार चुनने के लिए पांच अक्टूबर को अपना वोट कमल के निशान पर दें। मैं आपकी सेवा में हमेशा की तरह हाजिर रहूंगा।
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / आर्दश गांव अटाली में ग्राम पंचायत द्वारा अमृत सरोवर का निर्माण किया गया...
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / दिव्यांग लोगों की सहायता और उनकी जीवनशैली में सुधार लाने के उद्देश्य से...
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / देवताओं में सर्वप्रथम पूज्य गणेश को समस्त देवगण भी प्रणाम करते हैं क्योंकि वह शक्तिशाली होने के साथ साथ विनम्र भी हैं। इसके साथ साथ वह बुद्धिमान भी हैं। यह बात जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने भक्तों के बीच कही। वह श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम श्री सिद्धदाता आश्रम में आयोजित समारोह में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने कहा कि हम सभी भगवान गणेश के जन्मदिन को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाते हैं। उन्हें प्रथम पूज्य देव माना गया है इसलिए किसी भी कार्य को करने से पहले गणपति के पूजन का विधान रखा गया है। स्वामीजी ने कहा कि गणपति सभी गणों के राजा हैं और सभी विघ्नों को दूर करने वाले हैं। उन्हें बुद्धि का भी देवता माना गया है। स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने भगवान का सविधि पूजन कर आए भक्तों को प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने सभी को संदेश दिया कि वह गणेशजी के शरीर से भी शिक्षाएं प्राप्त करें। उनकी लंबी सूंड सिखाती है कि कहां क्या हो रहा है, बड़े बड़े कान कहते हैं कि छोटी से छोटी बात भी छूट न जाए, उनका बड़ा पेट बातों को पचाना सिखाता है लेकिन विशाल शरीर होने के बावजूद छोटी आंखें यह कहती हैं कि अपनी ताकत का अहंकार नहीं होना चाहिए। इंसान को हमेशा विनम्र रहने का प्रयास करना चाहिए। उन्हें भगवान शिव का आशीर्वाद है कि जो मनुष्य किसी भी कार्य को आरम्भ करने से पहले गणेश जी की स्तुति करेगा, उसे किसी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने गणपति बाबा के पूजन में भागीदारी की और प्रसाद प्राप्त किया।














