
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
सेंटर फॉर करियर काउंसलिंग, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंटसेल, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ और बी.पी.एस. किरण सोलर सॉल्यूशंस लिमिटेड के बीच अग्रवाल कॉलेज, डॉ. संजीव गुप्ता, इंचार्ज विंग 3 और बी. पी.एस.की ओर से एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए। किरण सोलर सॉल्यूशंस लिमिटेड के सी.ई.ओ. श्री बिशन सिंह छात्रों के प्लेसमेंट और प्रशिक्षण के क्षेत्रों में अपने संसाधनों को साझा करने के साथ- साथ अनुभवात्मक शिक्षा और औद्योगिक इंटर फेस पर भी सहमत हुए। कंपनी की ओर से कॉमर्स और मैनेजमेंट के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का भी आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में महाविद्यालय इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करता रहता है। इस अभियान की शुरुआत डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, इंचार्ज विंग 3 और डॉ. शिल्पा गोयल, डीन डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट के संयुक्त प्रयासों से हुई। पूरे कार्यक्रम का संचालन सुश्री स्वाति अग्रवाल और सुश्री शिल्पी गुप्ता ने किया। कंपनी के श्रीनिवास कौशिक और सुश्री भावना शर्मा की भर्ती टीम ने अभियान चलाया। साक्षात्कार सत्र सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें एम. कॉम, बी.बी.ए. और बी.कॉम ऑनर्स के करीब 30 छात्रों ने भाग लिया। सबसे पहले निवास कौशिक ने विद्यार्थियों को कंपनी और उसकी नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर छात्रों से बातचीत की। साक्षात्कार के परिणाम अभी प्रतीक्षित हैं।
