
अस्मिता सिंह बच्चो को संबोधन देते हुए
फरीदबाद , जनतंत्र टुडे .
राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 16-ए फरीदाबाद के प्लेसमेंट सैल के तत्वाधान में सभी विभागों के अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए करियर कांउसिलिंग विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें ओ.पी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी सोनीपत की असिस्टेंट डीन अस्मिता सिंह ने छात्राओं को कानूनी शिक्षा के महत्व एवं रोजगार के अवसरों से रूबरू करवाया । उन्होंने कहा कि कानूनी शिक्षा जहां इंसान को रोजगार मुहैया कराती है, वहीं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर स्वाभिमान के साथ जीना भी सिखाती है । उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए उनके पास रोजगार के साथ कानूनी साक्षरता बेहद जरूरी है, ताकि वे घर , बाहर या कार्यालय क्षेत्र में होने वाले शोषण से स्वंय की रक्षा कर सके । उन्होंने छात्राओं को कानूनी शिक्षा के बाद, एडवोकेट, कानूनी सलाहकार, सामाजिक कार्यक्रता, प्रशासनिक अधिकारी व न्यायधीश जैसे उच्चकोटि पदों के बारे में बताया । इस अवसर पर छात्राओं ने रोजगार के अलावा दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों संबंधित कानूनी शिक्षा संबंधित सवाल पूछे, मुख्य वक्ता अस्मिता सिंह ने उनके सटीक जवाब दिए।
प्राचार्या डा. सुनिधि ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय के अंतिम वर्ष की छात्राओं की करियर कांउसिलिंग को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के एक्सपर्ट को व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया जा रहा है । ताकि छात्राओं को स्नातक की शिक्षा पूरी के करने के बाद अपनी पसंद का क्षेत्र चुनने में किसी प्रकार की परेशानी न हो । इस अवसर प्लेसमेंट सैंल इंचार्ज डा. प्रीति अरोडा सहित अन्य सभी स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे ।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 8595829963
jantantratoday2022@gmail.com
