
मैन ऑफ द मैच शिवांश भार्गव
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी मिर्जापुर के ग्राउंड पर खेला गया । यह मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी मिर्जापुर और शर्मा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी मिर्जापुर ने शर्मा क्रिकेट अकादमी को 4 विकेट से शिकस्त दी। इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 40 ओवर का था और रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी मिर्जापुर ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
शर्मा क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 321 रन का लक्ष्य दिया । शर्मा क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हर्ष ने 124 गेंदों पर 24 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 210 रन, उत्कर्ष ने 60 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 36 रन, नकुल ने 28 गेंदों पर 4 चौको की मदद से 17 रन बनाए। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी मिर्जापुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए उमर ने 8 ओवर में 65 रन, व भव्या तिवारी ने 8 ओवर में 55 रन देकर 1/1 विकेट, हासिल किये। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी मिर्जापुर ने 29.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 325 रन बनाकर जीत हासिल की।
रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी मिर्जापुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शिवांश भार्गव ने 41 गेंदों पर 18 चौकों और 6 छक्कों की मदद से सार्वाधिक 93 रन और हासिम खालिद ने 36 गेंदों पर 13 चोक्कों और 1 छक्के की मदद से 64 रन, पार्थ शर्मा ने 50 गेंदों पर 8 चोक्को की मदद से 37 रन बनाए।
शर्मा क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए ओम ने 8 ओवर में 74 रन देकर 2 विकेट, नकुल ने 5 ओवर में 87 रन और अर्जुन ने 3 ओवर में 53 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच शिवांश भार्गव को घोषित किया गया।
