
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक 28 फरवरी 2023 को अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में “हाल ही में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में हुए अनुसंधान तथा भौतिक विज्ञान में अवसर” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य महोदय ने सभी को विज्ञान दिवस पर बधाई दी और राष्ट्रीय तथा सामाजिक उत्थान में विज्ञान की भूमिका प्रस्तुत की। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कल 27 फरवरी 2023 को स्लोगन राइटिंग, क्विज, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला आयोजित की गई थी। इसी श्रृंखला को जारी रखते हुए आज अपने विषय मे विख्यात प्रोफ़ेसर डा आर. पी. टंडन जी ने अपना व्याख्यान अग्रवाल कॉलेज के सभागार में उपस्थित विद्यार्थीओ के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रोफेसर टंडन ने छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में डॉ सी.वी. रमन के जीवन, इतिहास और कार्य के बारे में जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को रमन प्रभाव और इसके अनुप्रयोगों और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने के महत्व के बारे में भी बताया।
प्रोफेसर टंडन ने विद्यार्थिओ से इनविजिबल जैकेट और इसके मूलभूत सिद्धांत को साझा किया। उन्होंने छात्रों को निकट भविष्य में आने वाली तकनीक और चुनौतियों के साथ साथ कड़ी मेहनत करने और अनुसंधान में गहरी रुचि लेने के लिए प्रेरित किया। मूलभूत विज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित यह व्याख्यान छात्रों को विज्ञान के प्रति आकर्षित तथा जागरूक करने का एक प्रयास रहा। इस सत्र में 125 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
समन्वयक डॉ. देवेंद्र ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम संयोजक रविंद्र जैन ने कार्यक्रम के समापन सत्र में धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर गणित विभागाध्यक्ष डॉ. के.एल. कौशिक, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. नरेश कामरा और विज्ञान फोरम के अन्य सदस्य व सहायक प्रोफेसर श्री चंदर अत्री, सुश्री मानसी त्यागी, गीता राठी, रेणु बाला और कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।
