
अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ स्व-वित्तिय संस्थान में “वित्त- योजना- म्यूचअल फंड बाजार का परिचय” विषय पर संकाय विकास कार्यक्रम (एफ.डी.पी) का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता की सद्प्रेरणा से महाविद्यालय में न केवल विद्यार्थियों के लिए बल्कि प्रवक्ताओं के विकास हेतु अनेका नेक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। स्व- वित्तीय संस्थान के प्रभारी डॉ. संजीव गुप्ता के संरक्षण में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में ज्योति कपूर (संस्थापक एडवांटेजेस इंडिया एल.एल.पी कंपनी) उपस्थित रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक योजना और निवेश संबंधी प्रक्रिया की जानकारी देना था। कार्यक्रम के आरंभ में सभी विभागाध्यक्षो ने पौधा भेंटकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ज्योति कपूर ने कहा कि वर्तमान समय में आर्थिक रूप से सक्षम का होना बहुत जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि निवेश करने के माध्यमों की जानकारी रखी जाए। सरकार की योजनाओं के तहत बाजार में अनेक म्युचुअल फंड है जिनके द्वारा बचत की जा सकती है। उन्होंने बाजार में किस तरह से और कहाँ तथा किस क्षेत्र में निवेश किया जाए इसकी विस्तृत जानकारी प्रवक्ताओं से सांझा करी। मंच संचालन सुरभि जैन द्वारा किया गया। प्रवक्ताओं ने अनेकानेक प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
आयोजक समिति के सभी सदस्यों श्रीमती उषा चौधरी, डॉ. रेनू माहेश्वरी, डॉ. प्रवीण गुप्ता, डॉ. शिल्पा गोयल और डॉ. सचिन गर्ग के प्रयासों से यह एफ.डी.पी सफल रही। श्रीमती मधु सिंगला के धन्यवाद ज्ञापन से इस कार्यक्रम का समापन हुआ।
