फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 का उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गोपेश्वर दास जी, कृष्ण भक्त एवं पूर्व वैज्ञानिक डी.आर. डी. ओ. रहे ।

एच.जी. परमात्म प्रभु जी, कृष्ण भक्त एवं पूर्व अभियंता हुंडई और श्री राकेश सिंघल जी, कृष्ण भक्त ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की. भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष तथा कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र जैन ने स्वागत भाषण दिया और विज्ञान दिवस के इस पावन अवसर पर दूसरे महाविद्यालयों की टीमों का दर्शकों से परिचय कराया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत ने भौतिकवादी ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को रमन प्रभाव और इसके अनुप्रयोगों और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने के महत्व के बारे में भी बताया साथ ही साथ छात्रों को कड़ी मेहनत करने और अनुसंधान में गहरी रुचि लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में विकसित हो रही नई तकनीकों के बारे में जागरूक किया।
मुख्य अतिथि श्री गोपेश्वर दास जी ने छात्रों को भेद विज्ञान अर्थात शरीर और आत्मा की प्रथकता के बारे में बताया और कहा ही मनुष्य के समग्र विकास के लिये मूल्य आधारित शिक्षा आवश्यक है। उद्घाटन के तत्पश्चात आज विज्ञान आधारित स्लोगन राइटिंग, प्रश्नोत्तरी, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला आयोजित की गई थी। पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन की काजल ठाकुर ने प्रथम, डी. ए. वी. सेंटनरी कॉलेज फरीदाबाद की भावना ने द्वितीय तथा के. एल. मेहता कॉलेज फरीदाबाद कि रोमिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्लोगन लेखन में डी. ए. वी. सेंटनरी कॉलेज फरीदाबाद ने प्रथम, सोनी, राजकीय महिला महाविद्यालय फरीदाबाद ने द्वितीय और कंचन अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम न्यूटन, राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद ने प्रथम, टीम गलीलियो अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ ने द्वितीय और टीम आईन्स्टाईन अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस सत्र में 150 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। प्राचार्य महोदय ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी ।
कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र जैन ने कार्यक्रम के समापन सत्र में धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर डॉ. के.एल. कौशिक, गणित विभागाध्यक्ष, डॉ. नरेश कामरा, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. देवेंद्र, विज्ञान फोरम के सदस्य, सुश्री प्रिया अरोड़ा, विज्ञान संकाय के सभी सदस्य और अन्य स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।