
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के स्वर्ण जयंती वर्ष में 51वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता अग्रवाल महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत गुप्ता के संरक्षण में आयोजित हुई। इस एथलेटिक मीट का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री त्रिलोक चंद (एस.डी.एम, बल्लबगढ़) एवम अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान श्री देवेंद्र गुप्ता एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत गुप्ता द्वारा खेल ध्वजा फहरा कर एवं माँ सरस्वती के दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। खेलकूद संयोजक डॉ. के.एल. कौशिक वरिष्ठ प्रवक्ता एवं शारीरिक शिक्षक श्री नंदकिशोर, डॉ. जगबीर सिंह और श्री मोहित हुड्डा ने मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य महोदय को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात खेल संयोजक डॉ. केoएलo कौशिक ने खेल गतिविधियों का वार्षिक विवरण देते हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों मनीष नरवाल एवं शिखा नरवाल की उपलब्धियों को बताया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कृष्णकांत गुप्ता ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार-जीत इसमें होती रहती है लेकिन निरंतर अभ्यास करते हुए अपने लक्ष्य की ओर ध्यान देना चाहिए। खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका महत्व दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभाशीष एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मार्च पास्ट के उपरांत राष्ट्रीय खिलाड़ी कुमारी साक्षी एवं शुभम बींसला ने सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि श्री त्रिलोक चंद ने महाविद्यालय के स्वर्णिम वर्ष में 51वीं खेलकूद प्रतियोगिता की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल में जज़्बा महत्वपूर्ण है उन्होंने जीवन स्वास्थ्य सम्बन्धी मौलिक सिद्धांत के बारे में बताया .
खेलकूद प्रतियोगिताओं के प्रारंभ की। छात्राओं की 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर कुमारी रीटा, द्वितीय स्थान पर कुमारी शशि तथा तृतीय स्थान पर कुमारी सौम्या रही एवं छात्रों की 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर निखिल, द्वितीय स्थान पर अताउल्लाह तथा तृतीय स्थान पर सोयब रहे . डॉ. सुप्रिया ढांडा ने बखूबी मंच संचालन किया . इस अवसर पर डॉ सुबेश पांडेय (प्राचार्य, अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन), महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। इस के अतिरिक्त आज ही प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता के निर्देशन में एसडीजी पर सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत हुई।
भारत के एसडीजी एजुकेटर श्री अनित गुप्ता ने इस समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए खुद में सामाजिक उद्यमिता कौशल बढ़ाने की बात कही। इस क्लब के समन्वयक डॉ. मनोज शुक्ला हैं। एसडीजी क्लब के 40 छात्रों ने कॉलेज द्वारा किए गए सभी चार लक्ष्यों में से इस कोर्स के लिए अपना नामांकन कराया।
