
सोजन्य से अग्रवाल कॉलेज
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत गुप्ता के कुशल दिशा निर्देशन में देश के अग्रणी कोचिंग इंस्टीट्यूट महिंद्राज एजुकेशनल प्राइवेट लिमिटेड, एनआईटी फरीदाबाद ब्रांच द्वारा ‘करियर काउंसलिंग सेशन’ का आयोजन किया गया।
सेंटर फॉर कैरियर काउंसलिंग, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के संयोजक डॉ. संजीव गुप्ता ने विद्यार्थियों को अपने कैरियर के प्रति जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया। एनआईटी ब्रांच इंचार्ज मिस्टर अमरिंदर सिंह ने महिंद्राज द्वारा दी जाने वाली कोचिंग जैसे बैंकिंग, एसएससी, रेलवे व स्टेट लेवल परीक्षाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। मिस्टर सैम शर्मा ने इंग्लिश व कम्युनिकेशन स्किल्स विषय पर व्याख्यान दिया। बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर मिस्टर नरेंद्र कुमार ने कोचिंग फीस व स्पेशल पैकज के बारे में जानकारी दी। टीम महिंद्राज ने एक आईक्यू टेस्ट भी आयोजित किया जिसमें उच्च स्कोर करने वाले विधार्थियों को कोचिंग में एडमिशन लेने पर फीस में रियायत दी जाएगी।
इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ डॉ देवेंद्र, श्री सुभाष कैलोरिया, डॉ निशा गिल, अर्चना, दीपिका व कृष्णा उपस्थित रहे।
