
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत गुप्ता जी के कुशल मार्गदर्शन व निर्देशन मे किया गया। श्रीजा ब्यूटी पार्लर की फाउंडर, डॉ निधि अग्रवाल, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा जो
विद्यार्थी अच्छी मेहंदी लगाएगा उसको श्रीजा फाउंडेशन की तरफ से नौकरी दिलवाने में भी सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा जो इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहेगा उन्हें श्रीजा फाउंडेशन की तरफ से सम्मानित
किया जाएगा। इस कार्यक्रम की संयोजक डॉ डिंपल थी। इस कार्यक्रम में 13 विद्यार्थियों ने भाग लिया और प्रथम स्थान अंशुल, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान पर मनीषा, बी.वॉक रिटेल मैनेजमेंट की द्वितीय वर्ष की छात्रा रही।
इस प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर मुस्कान, नेहा गर्ग, बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा ने बाजी मारी। इस प्रतियोगिता में कोमल, बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को एक घंटे का अधिकतम समय दिया गया था। प्राचार्य महोदय ने विजेता छात्राओं को बधाई दी और साथ ही साथ कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी टीम को शाबाशी दी ।
