
सोजन्य से अग्रवाल कॉलेज
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में गणित विभाग के तत्वाधान में “बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया l यह सेमिनार स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया l इस सेमिनार में मुख्य वक्ता की भूमिका श्री विनय कुमार जी (जीएसटी इनकम टैक्स एंड आईपीआर कंसलटेंट) ने निभाई l
कार्यक्रम संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ.
के.एल. कौशिक जी ने बताया कि सेमिनार को आयोजित करने के पीछे उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को बौद्धिक संपदा से संबंधित अधिकारों के बारे में पूरी जानकारी एवं ज्ञान प्रदान करना है l श्री विनय कुमार जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार मन की रचनाओं की रक्षा करने में मदद करते हैं l जिसमें अविष्कार, साहित्यिक या कलात्मक कार्य, चित्र, प्रतीक शामिल है l यह अधिकार आपके निर्माण या कार्य को दूसरों द्वारा अनुचित उपयोग से सुरक्षित रखते हैं l सेमिनार में 81 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया l
इस सेमिनार में आयोजन सचिव श्रीमती प्रिया अरोड़ा, डॉ. ममता ठाकुर,दीपांजलि तथा समन्वयक की भूमिका डॉ. नरेश कामरा, श्रीमती नेहा गोयल एवं रेनू बाला ने निभाई l महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इस सेमिनार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l
इस सेमिनार में गणित विभाग के प्रवक्ता गण डॉ. गीता त्रिपाठी, पूनम गुप्ता, खुशाली त्यागी ने अपना योगदान दिया l यह एक सफल आयोजन रहा l
