
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत गुप्ता की सदप्रेरणा से महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अनेकानेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्ववित्तीय संस्थान के प्रभारी डॉ संजीव गुप्ता के मार्ग दर्शन में यह कार्यशाला आयोजित की गई।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बैंक द्वारा दी जा रही सेवाओं के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में श्री जे.बी.शेरोन (मुख्य अध्यक्ष एवं जिला समन्वयक), श्री सुरेश कुमार कौशिक (समवर्ती लेखा परीक्षक) एवं राजीव कुमार शर्मा (वरिष्ठ प्रबंधक) उपस्थित रहे। कार्यशाला के आरंभ में वाणिज्य विभागाअध्यक्ष डॉ प्रवीण गुप्ता ने सभी अतिथियों का अभिवादन करते हुए उन्हें आमंत्रित किया।
मुख्य वक्ता श्री जे.बी. शेरोन ने विद्यार्थियों को बैंकों का इतिहास बताते हुए बैंकिंग के क्षेत्र में रोजगार संबंधी जानकारी दी। इसके साथ-साथ उन्होंने बैंकों द्वारा दी जा रही सुविधाओं के विषय में भी विस्तृत चर्चा करी। श्री सुरेश कुमार कौशिक ने विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार के लिए विभिन्न प्रकार के फॉर्म किस तरह भरे जाएं इस पर विस्तृत जानकारी सांझा करी। विद्यार्थियों को बैंक संबंधी फॉर्म वितरित किए गए और श्री वीरेंद्र कुमार ने फॉर्म में दिए गए विभिन्न कॉलम किस प्रकार भरे जाएं इसकी जानकारी देते हुए उनकी सहायता करी।
वाणिज्य विभाग के अनेकानेक विद्यार्थियों ने इसमें सक्रिय भागीदारिता निभाई और प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। मंच संचालन स्वाति अग्रवाल द्वारा किया गया। समन्वयक के रूप में रीना गुप्ता रही। वाणिज्य विभाग के समस्त प्रवक्ताओं के सहयोग से यह कार्यशाला सफल एवं सार्थक सिद्ध हुई।
