
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के विद्यार्थियों के समूह ने प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता के कुशल दिशा निर्देशन में जवाहरलाल नेहरू ऑडिटोरियम नई दिल्ली में आयोजित हेल्थ, वेलबिंग एवं स्पोर्ट्स यूथ 20 प्रोग्राम में शिरकत की। यह प्रोग्राम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार व प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविधालय माउंट आबू के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। इसमें देश के प्रतिष्ठा शिक्षण संस्थानों के हजारों युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य वक्ता के रूप में बहन कुमारी शिवानी ने युवा पीढ़ी के लिए स्वास्थ्य, भलाई एवं खेल के महत्व पर व्याखयान
दिया। उन्होंने बताया कि मेडिटेशन से ध्यान केंद्रित करके व्यक्ति बाहरी आडंबरों बचा रहेगा व अपने कैरियर के प्रति सजग रहकर अच्छा नागरिक बनकर देश के प्रति अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन कर सकेगा।
अग्रवाल महाविद्यालय के 10 विधार्थियों के दल के साथ अध्यापक इंचार्ज सुभाष कैलोरिया सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे।
