
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० कृष्ण कांत गुप्ता की सद्प्रेरणा से महाविद्यालय में अनेकानेक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। संभाग तृतीय के प्रभारी डॉ संजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में यह व्याख्यान आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रुप में डॉ प्रतिभा चौहान (हिंदी विभागाध्यक्षा पंडित जवाहर लाल नेहरू गवर्नमेंट महाविद्यालय फरीदाबाद) उपस्थित रहीं। हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ रेनू माहेश्वरी ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ द्वारा अभिवादन कर उन्हें आमंत्रित किया। अपने वक्तव्य में मुख्य अतिथि डॉ प्रतिभा चौहान ने सर्वप्रथम मूल्यों के विस्तृत परिभाषा पर प्रकाश डालते हुए साहित्य की विभिन्न गद्यविधाओं में मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त उन्होंने आधुनिक साहित्यकारों के साहित्य की विशेषताओं को बताते हुए भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति में मानवीय और नैतिक मूल्य पर विस्तृत चर्चा करी।
इस कार्यक्रम में स्नातकोत्तर के 55 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारिता करी और प्रश्नों के माध्यम से अपने जिज्ञासाओं का समाधान किया। हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ रेणु माहेश्वरी एवं हिंदी सहायक प्रवक्ता श्रीमती मधु सिंगला के प्रयासों से यह
अतिथि व्याख्यान सफल एवं सार्थक सिद्ध हुआ।
