
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में मृदंग -सांस्कृतिक उत्सव एवं प्रतिभा खोज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकान्त गुप्ता जी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकान्त गुप्ता जी ने विद्यार्थियों को शिक्षण के साथ साथ शिक्षणेतर (सांस्कृतिक) गतिविधियों के महत्व के विषय में बताया।
उन्होंने कहा कि महाविद्यालय एक अच्छा प्लेटफार्म है जहाँ युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और अपनी ऊर्जा का समुचित उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ-साथ प्राध्यापकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को संवारना और उजागर करना ही शिक्षक का दायित्व है।
सांस्कृतिक गतिविधियों के संयोजक डॉ. के. एल. कौशिक ने अपने विचार सांझा करते हुए इस प्रतिभा खोज का आयोजन निहित क्षमताओं को उजागर करने के उद्देश्य को लेकर महाविद्यालय में प्रतिवर्ष किया जाता है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य और गायन के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में नृत्य निर्देशक संजय और कोरियोग्राफर शुभम रहें l इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने विशेष उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्षा मैडम कमल टंडन, नृत्य प्रभारी डॉ. सुप्रिया ढांडा, गायन व संगीत प्रभारी डॉ. पूजा सैनी समन्वयक डॉ. रेखा रानी, मैडम प्रिय अरोड़ा, डॉ. निशा गिल, सुश्री दीपिका व श्री मोहित हुड्डा का योगदान रहा। कार्यक्रम में कुल 180 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
