
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
मकर सक्रांति पर्व पर साईं मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा साईं मंदिर मवई रोड पर भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें सैकड़ों लोगों को अन्न प्रसाद बांटा गया । संस्था के संस्थापक नरेंद्र जैन ने बताया की संस्था द्वारा हर वर्ष मकर सक्रांति पर्व पर भंडारे का आयोजन किया जाता है ।
मकर सक्रांति पर दान का अलग ही महत्व है और अन्न दान से बढ़कर कोई दान नहीं । भंडारा आयोजन में प्रधान जतिन गर्ग, एस डी शर्मा, पंडित विनय कुमार पांडे, एवं नवीन माहौर उपस्थित थे ।
