
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
सड़क सुरक्षा आज भारत में अत्यधिक जव्लंत विषय है। क्योंकि भारत में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों का आंकड़ा बहुत ही दिल दहलाने वाला है। इसलिए भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है।
जिसमें लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाई जाती है। प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि निजी वाहन की उपलब्धता ने यात्रा को आसान बनाने के साथ-साथ सड़कों पर भीड़ भी बढ़ा दी है, जिसमें यातायात के नियमों का पालन न करने आदि के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने युवाओं को यातायात के नियमों को खुद पालन करने और जनमानस को भी जागरूक करने का आग्रह किया l
इस गतिविधि में एनएसएस यूनिट 2 के लगभग 30 स्वयंसेवक – सेविकाओं ने भाग लिया और बहुत ही आकर्षक और प्रेरणात्मक पोस्टर बनाए। प्राचार्य ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एनएसएस प्रभारी डॉ. शोभना गोयल को बधाई दी और एनएसएस की प्रत्येक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए कुमारी स्वेता, प्रीति, दिव्या,
गौरी, पीयूष, प्रांजल और विवेक की भी प्रशंसा की
