फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल वैश्य समाज वार्ड नंबर 34 के प्रधान नरेंद्र जैन द्वारा ताऊ देवीलाल वृद्धाश्रम फरीदाबाद में जुराबे वितरित की गई ।नरेंद्र जैन ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज नियमित रूप से इस वृद्ध आश्रम में अपनी सेवाएं देता रहता है इसके अतिरिक्त अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा संगठन मंत्री केदारनाथ अग्रवाल जी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का भी आयोजन समय-समय पर होता रहता है ।
