जेबीटी अतिथि अध्यापिका बिमला देवी की सेवानिवृत्त पर हुआ सम्मान
फरीदबाद , जनतंत्र टुडे .
राजकीय वरिष्ठ-माध्यमिक विद्यालय, खण्दावली में कार्यरत जेबीटी शिक्षिका बिमला देवी लगभग 16 वर्ष की सेवा देने के बाद आज सेवानिवृत्त हो गई। बिमला देवी ने 2 नवम्बर 2006 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खण्दावली में जेबीटी अतिथि शिक्षिका के रूप में नियुक्ति लेने के बाद कर्मठता के साथ अपने कर्त्तव्य का वहन किया । विद्यालय की मुख्यशिक्षिका श्रीमती पंकज वत्स व अध्यापकों ने बिमला देवी की विदाई समारोह कर शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता हथीन के खण्ड़ शिक्षा अधिकारी श्री दयानन्द रावत द्वारा की गई। अतिथि अध्यापक संघ के जिला प्रधान रघु वत्स ने कार्यकारिणी के साथ समारोह में पहुंच कर संघ की तरफ से शिक्षिका को शाॅल भेंट कर भविष्य की शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया। मंच संचालक रवि मोहन शास्त्री ने बताया कि बिमला देवी की आरम्भिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक पाठशाला, बल्लभगढ़ से कर स्नातक शिक्षा को अग्रवाल महाविद्यालय से सम्पूर्ण किया । जिसके बाद अध्यापन के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर संघ के जिला उपाध्यक्ष विजयपाल नरवाल, महासचिव भागीरथ शास्त्री, ब्लाॅक प्रधान ललित शर्मा व सुन्दर भड़ाना, वीरेन्द्र कुमार, विद्यालय के राजेश अहलावत, प्रहलाद सिंह, गांव के सरपंच निशार अहमद, सुनील कुमार, बिमल कुमार, हरि सिंह, नीलम भाटी, मंजू, सुचेता, संगीता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
किसी भी समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 8595829963
jantantratoday2022@gmail.com
