
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
साईं मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि०) द्वारा स्थापित साईं मंदिर मवई रोड का नौवाँ स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया । स्थापना दिवस के उपलक्ष में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया , जिसमें 100 लोगों की निशुल्क नेत्र जांच हुई एवं 20 लोग मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए । जिनका संस्था द्वारा निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा इसके अतिरिक्त मंदिर में सुंदरकांड का पाठ और उसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । संस्था के संस्थापक नरेंद्र जैन ने बताया कि साईं मंदिर में एलोपैथिक की निशुल्क डिस्पेंसरी भी चलती है एवं महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण भी होता है । कार्यक्रम में संस्था के प्रधान जतिन गर्ग ,पंडित विनय पांडे, ब्रह्मानंद शर्मा शोभित शर्मा ,रवि कुमार एवं डॉ महेंद्र आर्य विशेष तौर पर उपस्थित थे
