
डी. सी. विक्रम सिंह
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाएं राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न पुरस्कारों हेतु दिनांक 30.12.2022 तक आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता सम्पूर्ण बायोडाटा सहित किए गए योगदान की विस्तृत जानकारी के साथ नामांकन उपायुक्त कार्यालय या जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास के कार्यालय में जमा करा दें। पुरस्कार प्राप्त करने हेतु आवेदन करने के लिये योग्यताएं व शर्ते विभाग की वैबसाईट www.wcdhry.gov.in से डाउनलोड की जा सकती हैं।राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार निम्न प्रकार से है:श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिला को 5,00,000/- रुपये और प्रशस्ति-पत्र, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार प्राप्त करने वाली आवेदनकर्ता को 1,50,000/- रुपये और प्रशस्ति-पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिला को 1,00,000/- रुपये और प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिला को 1,00,000/ रुपये और प्रशस्ति-पत्र, लाईफटाईम अचीवर्स अवार्ड प्राप्त करने वाली महिला को 51,000/- रुपये और प्रशस्ति पत्र, ए.एन.एम./नर्स/महिला MPW (पुरस्कार की सं. 2) प्राप्त करने वाली महिला को 21,000 /- रुपये और प्रशस्ति पत्र, महिला खिलाड़ी को 21,000 /- रुपये और प्रशस्ति पत्र, सरकारी कर्मचारी (पुरस्कार की सं 2) को 21,000 /- रुपये और प्रशस्ति पत्र, सामाजिक कार्यकर्ता (पुरस्कार की सं. 2) को 21,000 /- रुपये और प्रशस्ति पत्र महिला उद्यमी (पुरस्कार की सं 2) को 21,000 /- रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
