
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में प्राचार्य डॉo कृष्णकांत गुप्ता के दिशा निर्देशन में 1 दिसंबर,2022 को महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब और यूथ रेडक्रॉस के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस पर एड्स जागरुकता को लेकर महाविद्यालय के 67 वालंटियर्स द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर इस असाध्य रोग के प्रति एकजुटता से लड़ने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर एक वार्ता का भी आयोजन किया गया जिसमें श्री पंकज नागर, काउंसलर (इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर, सिविल हॉस्पिटल, बल्लबगढ़) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने महाविद्यालय के वॉलंटियर्स को संबोधित करते हुए एचआईवी एड्स संक्रमित लोगों के प्रति सहानुभूति दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में एड्स के कारणों और उपचारों के बारे में भी चर्चा की गईl महाविद्यालय प्राचार्य महोदय ने एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समय-
समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का प्रचार एवं प्रसार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छमा एमo एसoसीo गणित फाइनल ने प्रथम, भूमिका बीoकॉम ऑनर्स सेकंड ईयर ने दूसरा तथा ईशा गोयल बीoकॉम ऑनर्स सेकंड ईयर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में आंचल एम.एस.सी. गणित फाइनल ने प्रथम, रश्मि एम.ए.
अर्थशास्त्र प्रीवियस ने दूसरा तथा भावना एमo एसoसीo गणित फाइनल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ जयपाल सिंह (संयोजक, रेड रिबन क्लब) की देखरेख में श्रीमती पूजा, श्रीसुभाष कैलोरिया, श्री लवकेश, काउन्सलर, यूथ रेड क्रॉस और श्रीमती नेहा गोयल (काउन्सलर, रेड रिबन क्लब) व डॉ देवेंद्र, काउंसलर, सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा संपन्न किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ कृष्णकांत गुप्ता ने आयोजन समिति व विजेताओं को
बधाई दी।
