
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
विश्व के महानतम संविधानों में से एक गिना जाने वाले भारत के संविधान को समर्पित संविधान दिवस को जे. सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवम् मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के विद्यार्थियो ने पूरे उत्साह के साथ मनाया। 26 नवंबर को मनाए वाले संविधान दिवस को मनाने हेतु समाज कार्य के छात्र-छात्राओं ने संविधान की उद्देशिका को एक हस्त निर्मित सटैंड के माध्यम विश्वविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों के साथ ही साथ कुलसचिव डॉ सुनील कुमार गर्ग और कुलपति प्रो सुशील कुमार तोमर के साथ भी साझा किया। इसी क्रम में विद्यार्थियो ने वीडियो के माध्यम से समाज में संविधान दिवस के प्रति जागरुकता लाने का भी प्रयास किया। विद्यार्थियों के इस उत्साह एवम् देश के प्रति जागरुकता को सभी ने पूरे हृदय से सराहा। माननीय कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
