
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता की प्रेरणा से सामाजिक दायित्व के निर्वहन के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ सीनियर सेकंडरी विद्यालय ऊंचा गांव में बाल-दिवस के महत्व विषय पर भाषण एवं कविता पाठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l बच्चे किसी भी समाज का आधार और राष्ट्र का भविष्य होते है l इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सशक्त करना व लोगों को बाल अधिकार, शिक्षा, पोषण, लिंग- समानता व बाल संरक्षण के प्रति जागरूक करना था l बाल-दिवस संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के अनुसार 20 नवंबर को मनाया जाता है लेकिन भारत में पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू का बच्चों से लगाव व शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के कारण भारत में 14 नवंबर को बाल-दिवस मनाया जाता है l इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ सीनियर सेकंडरी विद्यालय ऊंचा गांव में कविता पाठन व भाषण प्रतियोगिता में 13 विद्यार्थियों ने भाग लिया l कविता पाठन में निशा सिंह 10वीं की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर सलोनी कक्षा 9वीं की छात्रा रही, तृतीय स्थान पर नैतिक कक्षा 9वीं का छात्र रहा l भाषण प्रतियोगिता में मानसी 11वीं की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर जतिन कुमार कक्षा 12वीं रहा व तृतीय स्थान डोली कक्षा 9वीं ने प्राप्त किया l यह कार्यक्रम राजनीति शास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. रितु व सहायक प्राध्यापिका कुमारी उदिता के सहयोग से संपन्न हुआ अंत में स्कूल के प्राचार्य श्री जयप्रकाश का कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया l
