
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की शूटिंग रेंज में महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय की चार दिवसीय तरमहाविद्यालय शूटिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ । प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर पिस्टल में शुभम बिसला ने 580 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, डीएवी कॉलेज के हरदीप व अग्रवाल कॉलेज के शुभम दोनों ने ही 574 अंक अर्जित किए लेकिन तकनीकी रूप से हरदीप को द्वितीय व शुभम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ I एयर राइफल में एम.डी यूनिवर्सिटी (यूटीडी) के हितेश मलिक ने 589 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, एस.डी.एस कॉलेज सोनीपत के मयंक ने 583 अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान ,अंकित रंधावा (जाट कॉलेज) रोहतक ने 582 अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया I 10 मीटर एयर राइफल के महिला प्रतिस्पर्धा में धृति जाट कॉलेज ने 594 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक हासिल किया और जाट कॉलेज की ही अंतिल ने 591 अंक अर्जित कर रजत पदक प्राप्त किया एम.के.जे.के महाविद्यालय रोहतक की निशानेबाज काजल ने 588 अंक अर्जित कर कांस्य पदक पर अपनी दावेदारी दी। 10 मीटर एयर पिस्टल की पुरुष प्रतियोगिता में अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ की टीम ने 1726 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया सीआरए कॉलेज सोनीपत ने 1703 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान व वैश कॉलेज रोहतक के निशानेबाजों ने 1690 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी व जो जीत नहीं पाए उन्हें प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने पैराओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मनीष नरवाल का उदाहरण देते हुए कहा कि जीतने का जज्बा चैन से सोने नहीं देता और हमेशा मेहनत करने के लिए झकझोरता रहता है,मेहनत की चोट ही एक खिलाड़ी को सफलता की ओर ले जाती है। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक वर्ग से मैडम कमल टंडन डॉ.जयपाल सिंह व डॉ. नरेश कामरा मौजूद रहे। प्रायोगिता के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य जी ने महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षक डॉ. जगबीर सिंह व श्री मोहित हुडा व पूरी टीम को बधाई दी।
