
सराय ख्वाजा विद्यालय के छात्र , छात्राए , अध्यापक अध्यापिकाए एवं प्राचर्य रविन्द्र मनचंदा
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा की सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, जूनियर रेड क्रॉस, सुपरवाइजर एवं बी एल ओ और स्काउट्स गाइड्स ने हरियाणा में पंच, सरपंच, ब्लॉक और पंचायत समिति के चुनाव के उपलक्ष्य में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने मतदान करने के लिए जागरूकता अभियान चलाते हुए साइकिल जनचेतना रैली का भी आयोजन किया। कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए विद्यालय की जे आर सी एवम ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविन्दर कुमार मनचन्दा ने आगामी पचायत चुनाव के विषय में विस्तार से बताया और सभी को यह स्मरण करवाया कि वे भारत के लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय,भाषा अथवा अन्य कीड़ी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि 1951 में चुनाव आयोग के गठन के पश्चात से भारतवर्ष में लोकतंत्र के सब से बड़े पर्व अर्थात चुनावों को एक पर्व एवम लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मनाया जाता है और अठारह वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को अपना मत बनवाने के लिए जागरूक किया जाता है मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करते हुए चुनाव पाठशालाओं का भी आयोजन किया जाता है। सराय ख्वाजा विद्यालय के प्राचार्य रविन्दर कुमार मनचन्दा की उपस्थिति में सुपरवाइजर कैलाश चंद्र, अध्यापकों धर्मपाल, सुनील, जितेंद्र और सभी बी एल ओ और जे आर सी सदस्य छात्र छात्राओं, स्काउट्स गाइड्स सदस्यों एवम अध्यापिका सुनीता ने साइकिल जनचेतना रैली द्वारा स्थानीय मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य और सभी अध्यापकों ने जागरूक मतदाता बनने का संदेश देते हुए अपने पारिवारिक सदस्यों और मित्रजनों को भी इस अभियान से जुड़ कर मजबूत लोकतंत्र की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
