
डी. सी. विक्रम सिंह
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डीसी विक्रम ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अन्तर्गत सामान्य पात्रता परीक्षा (Common Eligibility Test) CET 2022 की परीक्षा हेतू दिनांक 04.11.2022 से 06.11.2022 तक कंट्रोल रूम स्थापित करने के आदेश दिए। परीक्षाओं के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। किसी भी रूप से नकल रहित परीक्षा का संचालन करने के लिए प्रशासन हर स्तर पर सजग एवं सतर्क है।
जिला फरीदाबाद में होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा 2022 की लिखित परीक्षा के संचालन के लिए लघु सचिवालय की दूसरी मंजिल पर स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय स्टेनो रूम नंबर 206 में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम से दूरभाष नंबर 0129-2227922 पर संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम पर अधिकारियों व कर्मचारियों की परीक्षा की समाप्ति तक ड्यूटी लगाई गई है। श्री रविन्द्र रतनाकर ए.एम. एम.आई.एस.), रा.वरि.मा.वि. एन.आई.टी. नं.-1 तिकोना पार्क, फरीदाबाद (9971174418) को कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी और श्री सतीश सांगवान, क्लर्क, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, फरीदाबाद-9212820851 व श्री रवि, क्लर्क, कार्यालय जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, फरीदाबाद –9711377171 की ड्यूटी लगायी गयी है। उन्हें आदेश दिए कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यालय स्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
