
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
गांव अटाली स्थित शहीद संदीप सिंह खेल परिसर में 11वॉ.स्वर्गीय जितेन्द्र मैमोरियल ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए प्रवीन शर्मा ने बताया कि 4 नवम्बर से 6 नवम्बर तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार 41 हजार रुपए व एक ट्रॉफी व द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपए व एक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को निकालकर आगे लाना है। टूर्नामेंट के आयोजन के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है।
