प्रकाशित किताब
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
संकल्प प्रकाशन द्वारा अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के दो संकाय सदस्यों डॉ. सारिका कांजलिया और डॉ. ईनायत चौधरी द्वारा संपादित ‘मेमोरी स्टडीज: री लिविंग द पास्ट‘ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक एक ट्रेंडिंग मल्टीडिसिप्लिनरी फील्ड मेमोरी स्टडीज पर आधारित है जो अतीत को याद करने के लिए एक उपकरण के रूप में मेमोरी के उपयोग एवं पड़ताल करती है।
डॉ. ईनायत चौधरी ने यह बताया की उनकी यह “मेमोरी स्टडीज: री लिविंग द पास्ट” किताब “AMAZON” जेसे इ-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सभी के लिए उपलब्ध है .

पहली पुस्तक लीडिंग: द डिजिटल वे‘ और दूसरी पुस्तक भी, अ लिटरेरी वोयज इंटू सुफिज्म‘ काफी चर्चित रही है। डॉ इनायत चौधरी एक प्रमुख शिक्षाविद् हैं और अंग्रेजी में एक सहायक प्रोफेसर हैं। विभिन्न व्याख्यान देने के अलावा, उन्होंने भारत सरकार के स्वयं मूक मंच के लिए कई मॉड्यूल का योगदान दिया है और उच्च शिक्षा निदेशालय,हरियाणा के ऑनलाइन व्याख्यान दिए हैं। वह वर्तमान में कॉलेज के डिजिटल कंटेंट डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट सेंटर की निदेशक हैं। डॉ. सारिका कांजलिया, अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ में अंग्रेजी में वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर हैं। अध्यापन के प्रति रुझान के साथ, वह दो दशकों से इस पेशे में हैं। प्रगतिशील दृष्टिकोण रखने के कारण, उनकी प्रवृत्ति भाषा विज्ञान और अनुसंधान है। उनके कई पत्र राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं और पुस्तकों में प्रकाशित हो चुके हैं। वह हरियाणा और राजस्थान के विश्वविद्यालयों में एक बाहरी परीक्षक भी हैं।