
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय के स्ववित्तीय संस्थान में प्रबंधन संकाय द्वारा नए सत्र प्रारंभ के अवसर पर विद्यार्थी स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। मंच संचालन श्रीमती सोनिया यादव और प्रसून शर्मा ने करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत सभी को तिलक लगाकर एवं सरस्वती वंदना से की। प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शिल्पा गोयल ने सभी का अभिवादन स्वागत किया। ‘युवा मस्तिष्क को चमकते सितारे में बदलना‘ कार्यक्रम के इस उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी भविष्य में मिलने वाले रोजगारों के विषय में बताया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता की सदप्रेरणा से महाविद्यालय में अनेकानेक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। इस अवसर पर
विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों को भी सांझा किया। प्रबंधन विभाग की अन्य प्रवक्ता श्रीमती डॉली ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के नियमों से अवगत कराया। महाविद्यालय प्रभारी डॉ० संजीव गुप्ता ने सभी का अभिवादन करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और महाविद्यालय की नई गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस सत्र मे सीप (Ceep) के तहत डिजिटल मार्केटिंग की शुरुआत की जाएगी। वर्तमान में इस कोर्स का महत्व अत्यधिक है और इससे आगामी भविष्य में रोजगार की संभावना बहुत अच्छी है। इस कार्यक्रम में 150 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारिता निभाई। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती दीपमाला द्वारा किया गया। प्रबंधन विभाग के सभी प्रवक्ताओं द्वारा यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सार्थक सिद्ध हुआ।
