
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय सभागार में आज दिनांक 17 अक्टूबर 2022 को प्रथम वर्ष के विज्ञान संकाय के स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन समारोह एवं कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस समारोह का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी के कुशल निर्देशन में किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को परिसर, स्टाफ व अन्य गतिविधियों से परिचित कराना था। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती जी की आराधना व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी सभागार में शामिल रहे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता की भूमिका प्रोफेसर सन्नी कपूर (एजुकेशनिस्ट एंड मोटिवेशनल स्पीकर) ने निभाई। अतिथियों का स्वागत पौधा भेट देकर किया गया। डॉ० मनोज शुक्ला, संयोजक (NAAC) , ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें प्राचार्य एवं कॉलेज की उपलब्धियों से अवगत करवाया। डॉ. के. एल. कौशिक, विभागअध्यक्ष, गणित ने विद्यार्थियों को नियम कानून, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां और गणित क्लब के बारे में बताया। डॉ० मीनू अग्रवाल , विभागध्यक्ष, रसायन विभाग ने अपने विभाग एवं कॉलेज में चल रहे अतिरिक्त पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी । श्री रविंद्र जैन, विभागध्यक्ष, भौतिक विज्ञान, ने अपने साइंस फॉर्म के बारे में विद्यार्थियों को बताया। डॉ. रामचंद्र पुस्तकालय अध्यक्ष ने पुस्तकालय से पुस्तकों को प्राप्त करने में ऑनलाइन संसाधनों को प्राप्त करने की जानकारी दी डॉ. नरेश कमरा जी ने शिक्षा सेतु एप, विद्यार्थी वेलफेयर स्कीम, विभिन्न छात्रवृत्तियों और महाविद्यालय ऑनलाइन पोर्टल की जानकारी दी। डॉ. जयपाल सिंह (संयोजक वाईआरसी, आरआरसी) ने वाईआरसी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। पूजा सैनी संयोजिका एनसीसी ने एनसीसी, एनएसएस जैसे समाज सेवा उन्मुखी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ. गीता गुप्ता (संयोजिका वूमेन सेल व कॉलेज मैगजीन) ने बताया कि इस सेल का उद्देश्य भेदभाव व जेंडर से संबंधित प्रकरणों का निरीक्षण करके उनकी कैंपस में रोकथाम करना है ताकि कैंपस का माहौल भयमुक्त बन सके उन्होंने विद्यार्थियों को आंतरिक शिकायत समिति के बारे में जानकारी दी। श्री मनमोहन सिंगला जी ने विद्यार्थियों को कॉलेज के प्रशासन से संबंधित जानकारी प्रदान की। मुख्य वक्ता के रूप में आए हुए प्रोफेसर सनी कपूर जी ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को अपनी रुचि व ज्ञान को पहचानने के लिए प्रेरित किया तथा अपना मनपसंद करियर का चयन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके पश्चात, प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने उन्हें कड़ी मेहनत से अध्ययन करने, क्लबों में शामिल होने, नियमों और विनियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन श्री रविंद्र जैन के धन्यवाद ज्ञापन द्वारा हुआ।
