
वन्दना सैन
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
हरियाणा सीनियर महिला क्रिकेट टीम के लिए जिले की वन्दना सैन का महिला क्रिकेट टीम मैं चयन किया गया है। यह खिलाड़ी वन्दना रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करती हैं। वन्दना राइट हेंड बल्लेबाज और राइट आर्म मेडियम गेन्दबाजी करती है वन्दना लेवल ए कोच धर्मेंदर फागना के अंडर अभ्यास करती है रविंदर फागना स्पोर्ट्स प्रमोशन चेयरमैन सतीश फागना ने बताया कि वन्दना ने अभी हाल ही मैं सुल्तानपुर में कैंप मैं भाग लिया था । सतीश फागना ने बताया कि वन्दना को उनके टीम में चयन के बारे में सूचना दे दी है । वन्दना के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का सही मौका है। सतीश फागना ने हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव श्री अनिरुद्ध चौधरी जी का धन्यवाद किया है कोच धर्मेंदर फागना के अनुसार वन्दना रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी मेंं प्रैक्टिस करती हैं। वन्दना राइट आर्म मेडियम गेन्दबाजी व मिडल आर्डर बल्लेबाज है। वन्दना ने पिछले साल तीन साल से अंडर-19 महिला टीम में शानदार प्रदर्शन किया था। पिछले 6 साल से रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी में अभ्यास कर रही है। और पहला मैच हरियाणा और हिमाचल के साथ खेला जाएगा I वन्दना सैन सूरत के लिए रवाना होगी ।
